के. राजू और केशव महतो कमलेश ने पूर्व विधायक से की मुलाकात, पार्टी की ओर से समर्थन जताया पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के समर्थन में अब कांग्रेस पार्टी खुलकर सामने आ गई है। अंबा प्रसाद के सील किए गए आवास के बाहर लगाए गए टेंट में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहुंचे। दोनों नेताओं ने टेंट में अंबा प्रसाद से मुलाकात की और उनके प्रति पार्टी का समर्थन जाहिर किया। प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने के बाद सील आवास के बाहर बने टेंट में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान नेताओं ने अंबा प्रसाद से बातचीत की और पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा की। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी को अंबा प्रसाद के प्रति कांग्रेस के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। इस मुलाकात के दौरान राजनीतिक चर्चा के साथ-साथ माहौल कुछ अलग अंदाज में भी नजर आया। टेंट में ही नेताओं के लिए नाश्ते का इंतजाम किया गया था। सभी ने एक साथ बैठकर लिट्टी-चोखा का नाश्ता किया। सील आवास के बाहर टेंट में कांग्रेस नेताओं की यह मौजूदगी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। Post navigation असम में बड़ा रेल हादसा टला, कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतरे; सभी यात्री सुरक्षित