G-6J2VDTQNQL

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निशा भगत प्रकरण की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का निर्देश दिया है। इस संबंध में उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाएगी। इस फैसले के बाद अब इस प्रकरण की जांच केंद्रीय एजेंसी करेगी।

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की समृद्ध आदिवासी और लोक-संस्कृति से जुड़े विभिन्न पारंपरिक पर्वों के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सागुन सोहराय, गोहाल पूजा, गोवर्धन पूजा, बर्दखुटा और बांधना पर्व की सभी को जोहार कहते हुए मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ये सभी पर्व प्रकृति, पशुधन और हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति से जुड़े हुए हैं। इन पर्वों का झारखंड की परंपरा और सामाजिक जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने कामना की कि ये त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं। हेमंत सोरेन ने पर्वों के माध्यम से प्रकृति और पशुधन के प्रति सम्मान की भावना को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने राज्य के सभी लोगों के सुखमय जीवन और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *