रांची। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अमीन एक जमीन की मापी कराने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। एसीबी के अनुसार, आरोपी अमीन ने जमीन की मापी कराने के लिए पीड़ित से कुल 2 लाख रुपये नकद और 4 डिसमिल जमीन देने की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की जांच की और रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई। इसी क्रम में एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।एसीबी की इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में भी हड़कंप मच गया। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Post navigation मोरहाबादी मैदान में आज से शुरू होगा एक्सपो उत्सव 2026, खरीदारी से लेकर मनोरंजन तक मिलेगा बहुत कुछ रांची में एक्सपो उत्सव 2026 का आगाज, राज्यपाल ने किया उद्घाटन