रांची के मोरहाबादी मैदान में आज यानी 1 अक्टूबर से युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई का बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ शुरू होने जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का समापन 7 अक्टूबर को होगा। इस वर्ष एक्सपो उत्सव अपनी 29वीं वर्षगांठ मना रहा है। व्यापार, मनोरंजन, खरीदारी और विभिन्न प्रतियोगिताओं से जुड़े इस आयोजन में देश के अलग-अलग शहरों के साथ-साथ कई बड़े ब्रांड, स्टार्टअप और व्यापारिक संस्थान हिस्सा ले रहे हैं।30 सितंबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो में करीब 400 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स में बड़े ब्रांड्स, स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स सहित कई तरह के उत्पाद और सेवाएं लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी। खास तौर पर महिला उद्यमियों के लिए ‘पिंक हैंगर’ तैयार किया गया है, जहां केवल महिला उद्यमियों को स्टॉल दिए गए हैं। वहीं, बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेंट पार्क बनाया गया है, जिसमें अलग-अलग तरह के झूले और मनोरंजन की सुविधाएं रहेंगी। एक्सपो उत्सव में प्रतियोगिताओं की धूम, नाइट मार्केट से भजन जैमिंग तक खास कार्यक्रम एक्सपो उत्सव में खरीदारी के साथ हर दिन अलग-अलग प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन के पहले दिन बच्चों के लिए ‘जूनियर मास्टरशेफ’ प्रतियोगिता होगी। इसमें बच्चे अलग-अलग तरह के व्यंजन तैयार करेंगे और बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 2 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता, ट्रेजर हंट और तंबोला का आयोजन होगा। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। 3 अक्टूबर को डॉग शो और ‘वॉइस ऑफ एक्सपो’ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 4 अक्टूबर को ‘एक्सपो टैंक’ और डांस प्रतियोगिता होगी। एक्सपो के अंतिम दिन 7 अक्टूबर को योग प्रतियोगिता और ‘बुटिक्स एक्सपो फैशन शो’ आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक इस बार कार्यक्रमों में रजिस्ट्रेशन और एक्सपो की एंट्री टिकट बुक करने की सुविधा भी क्यूआर कोड के माध्यम से दी गई है। इससे लोग अपने मोबाइल से ही कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण और टिकट बुक कर सकेंगे। रांचीवासियों के लिए इस बार एक्सपो में खास आकर्षण के तौर पर 3 अक्टूबर को ‘नाइट मार्केट’ का आयोजन किया जाएगा। रात 9 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक एक्सपो के सभी स्टॉल खुले रहेंगे। इस दौरान लाइव बैंड की प्रस्तुति भी होगी। वहीं, 6 अक्टूबर को ‘भजन जैमिंग’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाहर से आए कलाकार मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। व्यापार और मनोरंजन के बड़े मंच एक्सपो उत्सव को मिला शहर के प्रमुख ब्रांड्स का साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ के इस संस्करण के प्रिंसिपल स्पॉन्सर पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) हैं। इसके अलावा टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी आयोजन के पावर्ड पार्टनर हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई प्रमुख ब्रांड्स भी अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोगी के रूप में जुड़े हैं। इनमें होटल चाणक्य हॉस्पिटैलिटी पार्टनर, मोशन एजुकेशन पार्टनर, बुद्धा टोयोटा ऑटोमोबाइल पार्टनर, श्री अलंकार ज्वेलरी पार्टनर, श्नाइडर इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक पार्टनर, प्रभुजी फूड पार्टनर, वॉव डिटेलिंग डिटेलिंग पार्टनर, बागला सिक्योरिटी पार्टनर, बलीफिया फोटोग्राफी पार्टनर, NTPC माइनिंग पार्टनर, आराध्या ट्रैवल पार्टनर, अपना मार्ट ग्रोसरी पार्टनर, मी एंड मॉम्स लाइफस्टाइल पार्टनर, एटीसी स्वच्छ पार्टनर, कैफीनेटर्स बेवरेज पार्टनर और रेडियो धूम रेडियो पार्टनर हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के कई सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के संयोजक जेसी सिद्धार्थ चौधरी थे। इस दौरान रांची चैप्टर के मीडिया प्रभारी जेसी रवि सामोता, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, एक्सपो ट्रेजरर जेसी सीए दीपक पटेल, डायरेक्टर बिजनेस जेसी ऋषभ जालान और उपाध्यक्ष-बिजनेस जेसी अनिमेश निखिल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। एक्सपो से जुड़ी यह जानकारी मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने साझा की। आयोजकों के मुताबिक सात दिनों तक चलने वाला यह एक्सपो रांचीवासियों के लिए खरीदारी, मनोरंजन, खान-पान और विभिन्न गतिविधियों का एक बड़ा मंच होगा। Post navigation चुनरी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत, प्रेमी के साथ घूमने पहुंची थी