राजधानी रांची में मांस खरीदने और बेचने की व्यवस्था जल्द बदलने वाली है। अब मांस दुकानदार अपनी दुकानों पर बकरा, बकरी और भेड़ की कटाई नहीं कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कांके स्थित स्लॉटर हाउस जाना होगा। रांची नगर निगम इस नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी में जुटा है। इसके तहत 5 दिसंबर से कांके स्लॉटर हाउस में ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मांस की कटाई निर्धारित नियमों के अनुसार स्लॉटर हाउस में ही करानी होगी। इसके बाद दुकानदार वहां से मांस लेकर अपनी दुकानों पर बिक्री कर सकेंगे। नगर निगम का मानना है कि इससे शहर में खुले स्थानों पर और अस्वच्छ तरीके से मांस काटने की समस्या पर रोक लगेगी। रोजाना एक हजार पशुओं की कटाई की क्षमता कांके स्थित स्लॉटर हाउस में प्रतिदिन एक हजार बकरा, बकरी और भेड़ काटने की क्षमता है। नगर निगम इसी क्षमता को ध्यान में रखते हुए शहर के मांस दुकानदारों को नई व्यवस्था से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। 5 दिसंबर से शुरू होने वाले ट्रायल रन के दौरान व्यवस्था को परखा जाएगा। दुकानदारों को नियमों का करना होगा पालन अब तक शहर के कई इलाकों में मांस की दुकानों पर ही पशुओं की कटाई की जाती रही है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद दुकानदारों को इसके लिए निर्धारित स्थान पर जाना होगा। नगर निगम का उद्देश्य मांस की कटाई और बिक्री की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाना है। नगर निगम के अनुसार, इस व्यवस्था से मांस की दुकानों के आसपास गंदगी और खुले में कटाई की समस्या कम होगी। साथ ही लोगों को साफ-सुथरा मांस उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। ट्रायल रन के बाद व्यवस्था को आगे लागू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। Post navigation रांची स्टेशन पर ट्रेन से मिली अवैध शराब की खेप, RPF ने 52 बोतलें की जब्त