राजधानी रांची में होटल और बार की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर कोतवाली और लालपुर क्षेत्र में पुलिस की विशेष टीमों ने आधा दर्जन से अधिक होटल और बार में अचानक छापेमारी की। होटल में अनैतिक गतिविधियां चलाए जाने की मिली थी सूचना इसी दौरान कचहरी चौक के पास स्थित एक होटल में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। पुलिस ने होटल के कमरों की जांच की और वहां से आधा दर्जन से अधिक युवतियों को पकड़ा। साथ ही कई युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, होटल में कमरे बुक कर कथित तौर पर अनैतिक गतिविधियां चलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने अचानक होटल में दबिश दी। पुलिस ने रिसेप्शन से लेकर कमरों तक की जांच की और होटल में ठहरे लोगों का रिकॉर्ड भी खंगाला। एएसपी कोतवाली निखिल राय ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस होटल के दस्तावेज, कमरों की बुकिंग और बरामद मोबाइल फोन की जानकारी खंगाल रही है। जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लोगों का आपस में संपर्क कैसे होता था और इस पूरे मामले में किन लोगों की भूमिका थी। पुलिस होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कर रही है। साथ ही कथित रूप से बिचौलियों के शामिल होने की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी सामने आ सकती है। Post navigation रांची ICAR के हॉस्टल में PhD छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस