चुटिया थाना क्षेत्र के बोधराज हाइट्स स्थित एक जिम में अधिवक्ता की जैकेट चोरी होने का मामला सामने आया है। जैकेट की जेब में रखी तीन सोने और एक चांदी की अंगूठी भी गायब है। चारों अंगूठियों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मामले में डोरंडा के मजिस्ट्रेट कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अभिषेक कुमार तिवारी ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुबह करीब 8 बजे जिम पहुंचे थे अधिवक्ता प्राथमिकी के अनुसार, अधिवक्ता गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जिम पहुंचे थे। कसरत शुरू करने से पहले उन्होंने अपनी तीन सोने और एक चांदी की अंगूठी उतारकर जैकेट की जेब में रख दी थी। इनमें एक सोने की अंगूठी में पन्ना जड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने जैकेट को जिम बैग में रखा और बैग को शौचालय के पास बने रैक पर रख दिया। करीब 9:15 बजे कसरत पूरी करने के बाद जब वह बैग के पास पहुंचे तो जैकेट गायब मिली। उन्होंने जिम में जैकेट की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जैकेट चेंजिंग रूम से बरामद हो गई, लेकिन उसकी जेब में रखी चारों अंगूठियां गायब थीं। इसके बाद अधिवक्ता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर जैकेट ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अंगूठियों की वास्तविक कीमत और चोरी की पूरी परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। Post navigation महात्मा गांधी की जयंती पर बापू वाटिका पहुंचे राज्यपाल और हेमंत सोरेन, अर्पित किए श्रद्धासुमन रांची ICAR के हॉस्टल में PhD छात्र की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस