बिहार विधानसभा उपचुनाव की सबसे चर्चित सीटों में शामिल बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। ईवीएम के चौथे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों से काफी रोचक बना हुआ है मुकाबला मतगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को अब तक 6,269 वोट मिले हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी नीरज कुमार को 5,124 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह प्रशांत किशोर फिलहाल भाजपा उम्मीदवार से 1,145 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी अब तक 884 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर चल रही हैं। बांकीपुर सीट पर शुरुआती रुझानों से मुकाबला काफी रोचक बना हुआ है। सभी राजनीतिक दलों की नजर इस सीट के परिणाम पर टिकी हुई है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, वोटों के अंतर में बदलाव की संभावना भी बनी हुई है। फिलहाल चौथे राउंड तक के नतीजों में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर बढ़त पर हैं, लेकिन अंतिम परिणाम आने तक तस्वीर पूरी तरह साफ होना अभी बाकी है। निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में मतगणना का कार्य लगातार जारी है और आने वाले राउंड के बाद स्थिति में बदलाव संभव है। Post navigation मध्य प्रदेश से पटना जा रही थी शराब की खेप, चालक गिरफ्तार… अब पूरे गिरोह की तलाश