बिहार के लाखों बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 97.84 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1100-1100 रुपये की पेंशन राशि भेज दी है। इस योजना का लाभ वृद्धजन, दिव्यांग और विधवा महिलाओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस राशि का हस्तांतरण किया। सरकार की ओर से यह आर्थिक सहायता जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उन्हें अपने दैनिक खर्चों में मदद मिल सके। पहले लाभार्थियों को हर महीने 400 रुपये मिलती थी पेंशन पहले इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने 400 रुपये की पेंशन मिलती थी। अब सरकार ने इस राशि को बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति माह कर दिया है। इससे लाखों परिवारों को पहले की तुलना में अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी। सरकार ने पेंशन भुगतान की व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया है। अब हर महीने की 10 तारीख तक सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में पेंशन की राशि भेज दी जाएगी। इससे लोगों को समय पर पैसा मिल सकेगा और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जो पात्र लोग अभी तक इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, उन्हें भी जल्द योजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर जानकारी जुटाई जाएगी और छूटे हुए पात्र लोगों का नाम सूची में शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार का कहना है कि पेंशन राशि बढ़ाने और हर महीने तय तारीख पर भुगतान करने की व्यवस्था से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार लगातार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभ से वंचित न रहे। Post navigation रफ्तार पकड़ेगा बिहार! पटना से चार दिशाओं में दौड़ेगी आधुनिक रैपिड ट्रेन मध्य प्रदेश से पटना जा रही थी शराब की खेप, चालक गिरफ्तार… अब पूरे गिरोह की तलाश