रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के बाद 21 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर के अलग-अलग पूजा पंडालों से दोपहर बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकलेगी। श्रद्धालु मां दुर्गा को विदाई देते हुए पारंपरिक मार्गों से विसर्जन स्थल तक पहुंचेंगे। 21 अक्टूबर को निकलेगी भव्य विसर्जन शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों के साथ मां दुर्गा को दी जाएगी विदाई रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न पूजा पंडालों की प्रतिमाएं पारंपरिक रास्तों से होते हुए निर्धारित तालाबों और डैम तक ले जाई जाएंगी। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। कई पूजा समितियों की शोभायात्रा दोपहर करीब 3:30 बजे पंडालों से निकलेगी। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ मां दुर्गा को विदाई देंगे। इसके बाद प्रतिमाओं को निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ले जाया जाएगा। वहीं, श्री राम लला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि समिति की बड़ी प्रतिमा का विसर्जन पंडाल परिसर में ही किया जाएगा, जबकि छोटी प्रतिमा को विसर्जन के लिए बड़ा तालाब ले जाया जाएगा। महानगर दुर्गा पूजा समिति की विसर्जन शोभायात्रा दोपहर 3 बजे बिहार क्लब से निकलेगी। समिति के अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए बड़ा तालाब पहुंचेगी। यहां पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसके अलावा रांची की अन्य पूजा समितियां भी अपने-अपने निर्धारित तालाबों और जलाशयों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगी। विसर्जन के साथ ही इस वर्ष का दुर्गा पूजा उत्सव संपन्न हो जाएगा और श्रद्धालु मां दुर्गा से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करते हुए उन्हें विदाई देंगे। Post navigation राँची में पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा, मैनेजर पर मारपीट का आरोप; युवक का सिर फूटा दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, ग्रामीण इलाकों के प्रमुख पूजा पंडालों का वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण