झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम केंद्र रांची ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 और 27 सितंबर को भी झारखंड के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रह सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। डोरंडा में स्कूल बस पर गिरा पेड़, अगले दो दिनों तक सतर्क रहने की जरूरत इधर, राजधानी रांची के डोरंडा स्थित एजी मोड़ के पास तेज हवा और बारिश के बीच एक पेड़ स्कूल बस पर गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज हवाओं के दौरान पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े होने और खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचने की सलाह दी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक झारखंड में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। तेज हवा के कारण यातायात और सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है। लोगों से अपील है कि मौसम खराब होने पर सावधानी बरतें, सुरक्षित स्थान पर रहें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। Post navigation जमशेदपुर के गोलमुरी में केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद अपराधियों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक गिरिडीह में दारोगा के बेटे की हत्या का रहस्य गहराया, SIT की छापेमारी; कई संदिग्ध हिरासत में पूछताछ