राजधानी रांची में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में पंडरा ओपी पुलिस ने देर रात एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक ऑटो चालक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक एयर गन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए ऑटो चालक की पहचान गुड्डू के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह रवि स्टील इलाके का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, जब उससे एयर गन के बारे में पूछताछ की गई, तो वह उसके संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस उसे पंडरा थाना ले आई। यात्रियों से लूटपाट की आशंका पुलिस को आशंका है कि ऑटो चालक रात के समय एयर गन का इस्तेमाल कर यात्रियों को डराने और उनके साथ लूटपाट करने की योजना बना सकता था। हालांकि, फिलहाल उसके खिलाफ लूटपाट की किसी घटना में शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। रांची में हाल के दिनों में ऑटो से सफर करने वाले यात्रियों के साथ लूटपाट की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस सतर्क है। ऐसे में संदिग्ध ऑटो चालकों और वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गुड्डू के पास एयर गन कहां से आई और वह इसे अपने पास क्यों रखे हुए था। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Post navigation नामकुम स्थित आवास पर मृत मिले अरगोड़ा अंचल के कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा, पुलिस जांच में जुटी