G-6J2VDTQNQL

रांची में शहीद संस्मरण दिवस के अवसर पर नवीन पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर जवानों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से भी बातचीत की गई। पुलिस अधिकारियों ने उनके हालचाल जानने के साथ उनकी समस्याओं और जरूरतों को सुना। परिजनों की ओर से बताई गई समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया गया। साथ ही, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। रांची पुलिस ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति विभाग पूरी तरह संवेदनशील है। उनके परिजनों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, परिचारी प्रवर प्रथम एवं द्वितीय समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। शहीद संस्मरण दिवस उन वीर पुलिसकर्मियों के त्याग और समर्पण को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। रांची पुलिस ने उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और जनता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *