रांची के डिबडीह पुल के ऊपर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान कार डिवाइडर पर चढ़ गई और इसके बाद स्ट्रीट लाइट के पोल से टकराकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के समय कार में दो युवक सवार थे। राहगीरों ने पलटी कार को सीधा कर युवकों को निकाला हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार पलटने के बावजूद दोनों युवकों को गंभीर चोट नहीं आई। दोनों को मामूली चोटें और खरोंचें आई हैं। हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आए। घटना के तुरंत बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाई। लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद पलटी हुई कार को सीधा किया और उसमें फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें प्राथमिक मदद दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अगर समय रहते राहगीर मदद के लिए नहीं पहुंचते तो युवकों को कार से बाहर निकालने में परेशानी हो सकती थी। राहत की बात यह रही कि इतनी जोरदार टक्कर और कार पलटने के बाद भी दोनों युवक सुरक्षित रहे। हादसे के कारण डिबडीह पुल पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि कार के अनियंत्रित होने के बाद यह हादसा हुआ। Post navigation अरगोड़ा चौक के होटल में लगी भीषण आग, 3.5 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान