G-6J2VDTQNQL

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम केंद्र रांची ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 और 27 सितंबर को भी झारखंड के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम खराब रह सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इधर, राजधानी रांची के डोरंडा स्थित एजी मोड़ के पास तेज हवा और बारिश के बीच एक पेड़ स्कूल बस पर गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज हवाओं के दौरान पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े होने और खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचने की सलाह दी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक झारखंड में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। तेज हवा के कारण यातायात और सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है। लोगों से अपील है कि मौसम खराब होने पर सावधानी बरतें, सुरक्षित स्थान पर रहें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *