पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के साहिबगंज जिले से अर्पिता सरकार नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, महिला का हमीम मंडल से लगातार संपर्क था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल STF काफी समय से संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। इसी दौरान जांच एजेंसी को कुछ अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर साहिबगंज में छापेमारी कर अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया गया। संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल के संपर्क में थी अर्पिता प्रारंभिक जांच में एजेंसियों का दावा है कि अर्पिता सरकार संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल के संपर्क में थी। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि उसकी भूमिका क्या थी और वह किन-किन लोगों के संपर्क में थी। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों को संदेह है कि महिला कथित तौर पर संगठित नेटवर्क के लिए हनीट्रैप के जरिए प्रभावशाली लोगों को अपने जाल में फंसाने का काम करती थी। हालांकि, इस संबंध में अभी जांच जारी है और एजेंसियां सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। गिरफ्तारी के बाद महिला से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क से जुड़े और कौन-कौन लोग संपर्क में थे। पश्चिम बंगाल STF का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं। Post navigation रांची में JPSC आंदोलन के बीच बवाल, मंच पर हुई धक्का-मुक्की