G-6J2VDTQNQL

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में झारखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। रैली के दौरान लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वहीं, कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। अलग-अलग जिलों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल भी तय किए गए हैं।

सुबह 6 बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। हालांकि, भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। इसके अलावा सुबह 8 बजे से रैली समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। हालांकि, भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। इसके अलावा सुबह 8 बजे से रैली समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

इन रास्तों पर सभी वाहनों की नो एंट्री

रैली को देखते हुए जिन प्रमुख मार्गों पर नो एंट्री रहेगी, उनमें शामिल हैं—

  • जेल चौक से करमटोली चौक
  • करमटोली चौक से टीओपी-03 मैदान
  • करमटोली चौक से SSP आवास मोड़
  • SSP आवास मोड़ से बापू वाटिका, मोरहाबादी
  • राम मंदिर से अतिथिशाला, मोरहाबादी
  • ATI मोड़ से सिदो-कान्हू मोड़

इन सभी मार्गों पर रैली के दौरान सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

चारपहिया वाहनों से बचने की अपील

यातायात पुलिस ने रांची के लोगों से अपील की है कि आज जेल चौक, करमटोली चौक, SSP आवास चौक और मोरहाबादी के आसपास के रास्तों पर अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल न करें। पुलिस का कहना है कि रैली में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में इन इलाकों में भीड़ और ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है।

अलग-अलग जिलों के वाहनों के लिए पार्किंग तय

रैली में शामिल होने के लिए झारखंड के अलग-अलग जिलों से आने वाले लोगों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। प्रशासन ने जिले के हिसाब से पार्किंग की व्यवस्था की है, ताकि वाहनों को खड़ा करने में परेशानी न हो।

जिला और पार्किंग स्थल इस प्रकार हैं:

  • गुमला और लोहरदगा — ITO मैदान
  • हजारीबाग और रामगढ़ — DAV गांधीनगर मैदान
  • खूंटी — GEL चर्च मैदान
  • सिमडेगा, कामडारा और तोरपा — हरमू मैदान
  • सरायकेला, जमशेदपुर और चाईबासा — लोयला मैदान, पुरुलिया रोड
  • गढ़वा और पलामू — OTC मैदान
  • हजारीबाग, रामगढ़ और बोड़ेया रिंग रोड से आने वाले वाहन — TORIO मैदान (मंदिर मैदान)
  • रांची के आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहन — विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान, मोरहाबादी

रैली को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

आदिवासी एकता महाजुटान में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी की है। ट्रैफिक पुलिस की कोशिश है कि रैली के दौरान मोरहाबादी और आसपास के इलाकों में भीड़ को नियंत्रित रखा जाए और दूसरे रास्तों पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *