रांची में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच क्रिकेट मैच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मैच के टिकट की कीमतों की घोषणा कर दी गई है। दर्शकों को मैच देखने के लिए न्यूनतम 1,600 रुपये और अधिकतम 18,000 रुपये खर्च करने होंगे। सबसे सस्ता टिकट East & West Hill का है, जिसकी कीमत 1,600 रुपये रखी गई है। वहीं सबसे महंगा टिकट President’s Enclosure with Hospitality का होगा, जिसकी कीमत 18,000 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा Upper Tier Wing A/C का टिकट 2,000 रुपये और Upper Tier Wing B/D Spice Box का टिकट 2,500 रुपये में मिलेगा। Lower Tier Wing A/C/D के टिकट की कीमत 3,000 रुपये, जबकि Wing B का टिकट 3,500 रुपये रखा गया है। Donors Enclosure के लिए दर्शकों को 4,000 रुपये और Amitabh Choudhary Pavilion Premium Terrace के लिए 4,500 रुपये देने होंगे। सबसे महंगा President’s Enclosure with Hospitality टिकट 18,000 रुपये का होगा VIP और Hospitality श्रेणी के टिकट भी अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध होंगे। Corporate Box का टिकट 8,000 रुपये, Hospitality Box का टिकट 9,000 रुपये और M.S. Dhoni Pavilion Luxury Parlour का टिकट 10,000 रुपये रखा गया है। वहीं Corporate Lounge के टिकट की कीमत 15,000 रुपये निर्धारित की गई है। सबसे महंगा President’s Enclosure with Hospitality टिकट 18,000 रुपये का होगा। टिकट की कीमत सामने आने के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों को टिकट की बिक्री शुरू होने का इंतजार है। हालांकि, टिकट की ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री कब से शुरू होगी, कहां से टिकट मिलेगा और ऑनलाइन टिकट की बुकिंग किस माध्यम से की जाएगी, इसकी जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। आयोजकों की ओर से टिकट बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। 9 अक्टूबर को रांची में होने वाले इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। टिकट बिक्री की तारीख और बुकिंग प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा होने के बाद दर्शक मैच के लिए अपनी टिकट बुक कर सकेंगे। Post navigation लगातार बारिश से गेतलसूद डैम का जलस्तर खतरे के करीब, दो रेडियल गेट खोले गए नाबालिगों के वाहन चलाने और स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर रांची प्रशासन सख्त