G-6J2VDTQNQL

राजधानी में भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर हुए हंगामे के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हमला करने की नीयत से पहुंचे थे और प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी की। आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाहर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंके, जिससे कई कार्यकर्ता घायल हो गए। उनका आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी हो रही थी, तब भी पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उनके अनुसार, इससे कानून के निष्पक्ष पालन पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

कांग्रेस की पत्थरबाजी के सामने डटे रहे भाजपा कार्यकर्ता – आदित्य साहू

आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चाहते तो हिंसा का जवाब हिंसा से दे सकते थे, लेकिन उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान करते हुए संयम बरता। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंसा की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की राजनीति करती है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अनुशासन और धैर्य का परिचय दिया। उनके अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं का साहस और अनुशासन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। आदित्य साहू ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *