गोवा से दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान में मंगलवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इंजन में खराबी आ गई। तकनीकी समस्या की जानकारी मिलते ही पायलट ने विमान को वापस गोवा लाने का फैसला किया। इसके बाद विमान को मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में सुरक्षित उतारा गया। विमान में उस समय 229 यात्री सवार थे। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों को अब दूसरे विमान से दिल्ली भेजने की तैयारी की गई। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद आई परेशानी जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 ने मंगलवार सुबह करीब 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद पायलट को विमान के एक इंजन में खराबी का पता चला। पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। इसके बाद विमान को आगे दिल्ली ले जाने के बजाय वापस गोवा लाने का निर्णय लिया गया। स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की तैयारी शुरू कर दी गई। विमान को सुरक्षित उतारने के लिए रनवे और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं तैयार रखी गईं। 15 मिनट के भीतर सुरक्षित लैंडिंग, सभी 229 यात्री सुरक्षित इंजन में खराबी की सूचना मिलने के बाद विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ दिया गया। करीब 15 मिनट के भीतर विमान को फुल इमरजेंसी घोषित करते हुए लैंडिंग कराई गई।विमान सुबह करीब 9:51 बजे रनवे 28 पर सुरक्षित उतर गया। इसके बाद विमान को स्टैंड नंबर 6 पर ले जाकर पार्क किया गया।विमान के सुरक्षित रूप से पार्क होने के बाद करीब 10:03 बजे फुल इमरजेंसी खत्म कर दी गई। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान में सवार सभी 229 यात्री सुरक्षित हैं। इंजन में किस वजह से तकनीकी खराबी आई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। विमान की तकनीकी जांच की जाएगी, जिसके बाद खराबी के कारण का पता चल सकेगा। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के कारण यात्रियों की दिल्ली यात्रा प्रभावित हुई। Post navigation नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 105 भारतीय पर्यटकों समेत सैकड़ों लोग लापता, 15 हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में जुटे बेटियों की पढ़ाई के लिए मां ने लगाई जिंदगी की सबसे बड़ी दौड़, युवाओं को पछाड़कर जीता पहला स्थान