G-6J2VDTQNQL

जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने की मांग को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ कांड, अब CBI जांच की मांग लेकर राज्यपाल से मिली भाजपा

भाजपा नेताओं का कहना है कि यह हत्या पुलिस की मौजूदगी में हुई थी। ऐसे में पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए CBI जांच जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह और जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा शामिल रहे। इनके साथ दिवंगत हिमांशु सिंह के पिता भी मौजूद थे। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। उन्होंने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर CBI जांच की अनुशंसा करने की मांग की। इस दौरान हिमांशु सिंह के पिता ने भी अपने बेटे के लिए न्याय की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि परिवार को निष्पक्ष जांच की उम्मीद है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती है, तो जनता का विश्वास कमजोर होगा। इसलिए सरकार को जल्द से जल्द इस मामले की CBI जांच कराने का निर्णय लेना चाहिए। फिलहाल इस मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंप दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *