G-6J2VDTQNQL

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत आज 2 नवंबर को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वह देवघर और रांची में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित झारखंड दौरा रद्द हो गया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत सबसे पहले देवघर पहुंचेंगे। यहां सिविल कोर्ट परिसर में राज्यस्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी देना और जरूरतमंदों तक विधिक सहायता पहुंचाना है। देवघर में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीजेआई शाम करीब 7:30 बजे रांची पहुंचेंगे। यहां धुर्वा स्थित झारखंड हाईकोर्ट परिसर में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। हाईकोर्ट में इस डेटा सेंटर के शुरू होने से न्यायिक व्यवस्था के डिजिटल कामकाज को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे महत्वपूर्ण न्यायिक दस्तावेजों और आंकड़ों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ तकनीकी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज का प्रस्तावित झारखंड दौरा रद्द हो गया है। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति विशेष विमान से पश्चिम बंगाल से रांची आने वाली थीं। रांची एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से ओडिशा के राय रंगपुर स्थित अपने गृह क्षेत्र के लिए रवाना होना था। राष्ट्रपति भवन की ओर से उनके आगमन की सूचना राज्य सरकार को दी गई थी। हालांकि, अब उनका रांची आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इस प्रकार, आज झारखंड में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के दौरे पर सबकी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *