रांची के कई इलाकों में आज यानी मंगलवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अलग-अलग फीडर और क्षेत्रों में विद्युत कार्य, ट्रांसफॉर्मर बंद रहने और रखरखाव के कारण कई घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। ऐसे में लोगों को सलाह है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम समय से पहले निपटा लें और कटौती के दौरान होने वाली परेशानी के लिए तैयार रहें। लालपुर इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। लालपुर फीडर के अंतर्गत कोकर डिवीजन कार्यालय और बैंक कॉलोनी क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। मोराबादी और बोडिया रोड इलाके में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मोराबादी फीडर के अंतर्गत बनिया टोली नीचे बस्ती और आसपास के क्षेत्रों के साथ बोडिया रोड में एक ट्रांसफॉर्मर बंद रहेगा। यहां सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। चुटिया और कोकर क्षेत्र में भी कई जगहों पर बिजली कटौती होगी। चुटिया कृष्णापुरी फीडर के अंतर्गत पावर रोड, चुटिया उपकेंद्र के आसपास, चुटिया थाना क्षेत्र, धूमसा टोली और छठ तालाब के पास सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कृष्णापुरी फीडर के द्वारिकापुरी रोड नंबर-2 में भी विद्युत कार्य के कारण सप्लाई प्रभावित होगी। वहीं, कोकर फीडर के चूनाभट्ठा क्षेत्र में तिरिल रोड स्थित आदर्श विद्यालय के पास एक ट्रांसफॉर्मर बंद रहेगा। बारीडीह, कुच्चू और मंडरो टांड़ क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहने की संभावना है। अशोकनगर और आसपास के क्षेत्रों में भी अलग-अलग समय पर बिजली कटौती होगी। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक अलकापुरी, न्यू पुंदाग, भगतकोचा, डिबडीह और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक महावीर नगर फेस-1, एसपी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग के निर्धारित कार्यों के कारण आज कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में लोगों से अपील है कि पानी भरने, मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने और बिजली से जुड़े जरूरी काम कटौती से पहले पूरा कर लें। Post navigation रांची में ऑटो चालक के पास से एयर गन बरामद, लूटपाट की आशंका में पुलिस कर रही पूछताछ हेमंत सोरेन को जेसोवा का न्योता, 29 अक्टूबर से मोरहाबादी में सजेगा भव्य दीवाली मेला