रांची। राजधानी रांची के हिनू इलाके में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब HDFC बैंक की इमारत के ऊपरी हिस्से में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगीं और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोग दूर खड़े होकर आग बुझाने की कोशिशों को देखते रहे। आग इतनी तेज थी कि इमारत के ऊपरी हिस्से से काफी दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था।आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल की कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने में जुटे रहे। फिलहाल आग लगने के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों द्वारा घटना की जांच की जा रही है। साथ ही, आग की वजह से बैंक की इमारत और सामान को कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। समय रहते दमकल की टीम के पहुंचने से आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के कारण हिनू इलाके में कुछ समय के लिए लोगों के बीच काफी हलचल बनी रही। Post navigation हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, 10 दिन चलेगा शारदीय नवरात्र कांके रोड में टला बड़ा हादसा, स्कूल बस और पिकअप वैन की टक्कर में बाल-बाल बचे बच्चे