दिल्ली के मुनिरका स्थित झारखंड भवन में बुधवार रात पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के छह सदस्य लिफ्ट में फंस गए। तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट काफी देर तक बंद रही, जिससे सभी की तबीयत बिगड़ गई और छह लोग बेहोश हो गए। रेस्क्यू टीम ने सभी को बाहर निकालकर बसंत विहार स्थित होली एंजिल्स अस्पताल में भर्ती कराया।बताया गया कि परिवार के सदस्य झारखंड भवन में ठहरे हुए थे। रात में लिफ्ट से जाते समय अचानक तकनीकी खराबी आ गई और लिफ्ट बीच में रुक गई। काफी देर तक अंदर फंसे रहने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और लिफ्ट खोलकर सभी को बाहर निकाला।पुलिस के अनुसार, इलाज के बाद पांच सदस्यों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि एक सदस्य अभी भी भर्ती है। उसका इलाज जारी है। घटना से नाराज हैं घूरन राम घटना को लेकर पूर्व सांसद घूरन राम ने नाराजगी जताई है। परिवार के साथ हुई घटना के बाद झारखंड भवन की लिफ्ट के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, घटना के समय झारखंड भवन की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। पुलिस को इसकी जानकारी बाद में मिली। फिलहाल मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है और लिफ्ट में खराबी के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। Post navigation सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला! दोषी ठहराए गए साहिल-मुस्कान, अब 14 अक्टूबर को सजा का ऐलान!