दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की रात उनके बेटे सुब्रत मिनोचा और बहू शालू तिलक नगर स्थित कास्मोजिन लाउंज में आयोजित किटी पार्टी में शामिल होने गए थे। शालू ही इस किटी पार्टी की आयोजक थीं। इस जानकारी का खुलासा जेल में बंद शालू के बड़े भाई धीरज अरोड़ा ने किया है। हालांकि, धीरज ने इसे महज संयोग बताया है। उनका कहना है कि जिस रात शालू के ससुर विनीत मिनोचा की हत्या हुई, उसी रात शालू और उनके पति सुब्रत किटी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि हत्या कराने के बाद दोनों पार्टी में जाकर नाच रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है धीरज अरोड़ा के मुताबिक, सुब्रत के वॉट्सऐप पर करीब 10 से 15 दवा कारोबारियों का एक ग्रुप है। इस ग्रुप से जुड़े लोग हर महीने किटी पार्टी का आयोजन करते हैं। हर महीने किसी न किसी सदस्य को पार्टी का आयोजक बनाया जाता है। इसी क्रम में हत्या वाली रात होने वाली पार्टी की जिम्मेदारी इस बार शालू को मिली थी। इधर, पुलिस को कास्मोजिन लाउंज से एक वीडियो मिला है, जिसमें विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत और बहू शालू को पार्टी में नाचते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि वीडियो वास्तव में हत्या वाली रात का ही है और इसे कब, कहां तथा किस व्यक्ति ने बनाया था। लाउंज संचालक ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात आयोजित किटी पार्टी की बुकिंग नवीन मेडिकल स्टोर के संचालक नवीन ने एक सितंबर को कराई थी। पार्टी में करीब 33 लोग शामिल हुए थे। इनमें तीन-चार लोगों का जन्मदिन भी था। सभी लोग रात करीब 10:30 बजे रेस्टोरेंट पहुंचे थे और रात करीब तीन बजे वहां से वापस लौटे थे। पुलिस अब पार्टी में शामिल लोगों, वीडियो के स्रोत और उसके समय की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या की घटना और पार्टी में मौजूदगी के बीच कोई संबंध था या नहीं। पुलिस का कहना है कि केवल वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। लाइव फुटेज और अब वीडियो के स्रोत तथा उसके समय की जांच की जा रही है मामले में डीसीपी पश्चिम ने बताया कि कास्मोजिन लाउंज में दिवंगत विनीत मिनोचा के बेटे और बहू के नाचते हुए जो वीडियो सामने आया है, उसके बारे में अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि इसे कब और कहां बनाया गया था और इसे किसने रिकॉर्ड किया था। जांच के दौरान पुलिस ने लाउंज में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाई, लेकिन संबंधित रिकॉर्डिंग फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकी। डीसीपी ने बताया कि पुलिस को लाइव फुटेज मिली है और अब वीडियो के स्रोत तथा उसके समय की जांच की जा रही है। इसके अलावा मामले में अन्य संभावित संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Post navigation सत्य निकेतन में इमारत गिरी तो मचा हड़कंप, सबसे पहले पहुंची Blinkit एंबुलेंस प्रेमिका से शादी की जिद में रेलवे पुल पर चढ़ा युवक, 2 घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा