G-6J2VDTQNQL

झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों और राज्य सरकार के बीच बातचीत खत्म हो गई है. हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रियों के एक पैनल ने स्टेट गेस्ट हाउस में छात्रों के डेलिगेशन से चर्चा की. छात्र नेता रवीन्द्र पासवान ने बताया कि वार्ता पाजिटिव रही.

छात्रों से बातचीत करने और उनकी मांगों को सुनने के लिए पैनल में चमरा लिंडा (झामुमो), सुदिव्य कुमार सोनू (झामुमो), दीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस) और संजय (राजद) शामिल हैं.

वार्ता खत्म होने के बाद स्टूडेंट लीडर रवींद्र पासवान ने मीडिया से कहा, ‘ये हमारी पहली मीटिंग थी, ये बहुत पॉजिटिव वार्ता थी. सबके साथ बैठकर परिवार जैसा लगा, ये सच में एक पॉजिटिव मीटिंग थी. हमें भरोसा है कि सरकार, CM और सभी मिनिस्टर हमारी मांगों पर गौर करेंगे.’

कोर कमेटी के सदस्य ने कहा, ‘हम सरकार से मिले. ये पॉजिटिव था. हमें भरोसा चाहिए. वो CM तक मैसेज पहुंचाएंगे और हम जल्द ही फिर मिलेंगे.तब तक प्रोटेस्ट मार्च जारी रहेग. अगर वो हमें पॉजिटिव भरोसा दिलाते हैं तो हम 10 अगस्त को असेंबली तक मार्च करने पर फिर से सोच सकते हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *