मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आदिवासी दिवाला की शुभकामनाएं देते हुए कहा की हर वर्ष की तरह आज फिर ऐतिहासिक झारखंड आदिवासी महोत्सव मनाया जा रहा है। विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले इस महाआयोजन के लिए आप सभी का हार्दिक स्वागत, शुभकामनाएं और जोहार। झारखंड की धरती ने दुनिया को ऐसा जीवन दर्शन दिया है, जहाँ प्रकृति पूजनीय है, समुदाय सर्वोपरि है और संस्कृति जीवन का हिस्सा है। यह महोत्सव केवल हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत का उत्सव नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व, अस्मिता और अधिकारों के प्रति हमारे संकल्प का भी उत्सव है। जल, जंगल, जमीन और अपनी पहचान की रक्षा की लड़ाई हमारी विरासत है, और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखना हमारा संकल्प। Post navigation सुबह-सुबह सड़क हादसे से मचा हड़कंप, घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी