G-6J2VDTQNQL

गोड्डा, बोकारो, चतरा और लातेहार के किसानों को दी गई सूचना

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के परिचालन दिशानिर्देशों के अनुसार, फसल को नुकसान पहुंचने की घटना की तारीख से 72 घंटे के भीतर इसकी सूचना दर्ज कराना जरूरी है। बीमा कंपनी के अनुसार, समय पर सूचना देना फसल नुकसान के दावे की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए प्रभावित किसानों को देरी किए बिना अपनी फसल क्षति की जानकारी उपलब्ध करानी चाहिए।

टोल-फ्री नंबर और मोबाइल ऐप से दर्ज कराएं शिकायत

किसान फसल नुकसान की सूचना दो माध्यमों से दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14447 पर कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा किसान अपने मोबाइल फोन में उपलब्ध क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन नुकसान की जानकारी दर्ज करा सकते हैं। टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस ने किसानों से अपील की है कि यदि उनकी बीमित फसल को किसी भी तरह का नुकसान हुआ है, तो वे 72 घंटे की निर्धारित अवधि के भीतर इसकी सूचना जरूर दें। इससे फसल नुकसान से जुड़े बीमा दावे की प्रक्रिया में जरूरी कार्रवाई समय पर की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *