G-6J2VDTQNQL

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अपनी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड स्थित मंगरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे विजय बहादुर सिंह के वैवाहिक समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने नवदंपती विजय बहादुर सिंह और महिमा को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नवविवाहित जोड़े को बधाई देते हुए उनके जीवन में प्रेम, सद्भाव, सुख और समृद्धि बने रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि नवदंपती अपने नए जीवन की शुरुआत खुशियों और आपसी समझ के साथ करें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक रामचंद्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों से भी आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों और रिश्तेदारों को शादी की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री के मंगरा गांव पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन की ओर से हेलीपैड पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मुख्यमंत्री ने समारोह में मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई थीं। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय, पलामू क्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल, लातेहार के उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक सुशांत गौरव सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *