G-6J2VDTQNQL

ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अब रात के समय ट्रेन के कोच में लगे मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट बंद रखने का निर्देश दिया है।

रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी जोनल रेलवे को निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार निर्धारित समय के दौरान ट्रेन के कोच में लगे मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट अनिवार्य रूप से बंद रहेंगे। इस व्यवस्था में किसी भी तरह की छूट नहीं देने को कहा गया है। रेलवे बोर्ड के विशेष कार्य अधिकारी (विद्युत इंजीनियरिंग) शोभित गुप्ता ने 26 अक्टूबर को सभी जोनल रेलवे के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियरों को पत्र भेजा है। पत्र में निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। रेलवे के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य रात के समय यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। रेलवे बोर्ड ने सभी संबंधित अधिकारियों को चार्जिंग प्वाइंट बंद करने की व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। ऐसे में यात्रियों को रात 11 बजे से पहले अपने मोबाइल और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लेने की सलाह दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *