राँची में तिवारी पेट्रोल पंप पर मंगलवार को मारपीट के आरोप के बाद जमकर हंगामा हुआ। पेट्रोल पंप के मैनेजर पर दो-तीन युवकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस घटना में एक युवक के सिर में चोट लगी और उसका सिर फूट गया। घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पेट्रोल पंप पर भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि मैनेजर नशे की हालत में था और इसी दौरान युवकों के साथ मारपीट की गई। हंगामे की सूचना मिलते ही डोरंडा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मारपीट की वजह और घटना के पूरे विवाद को लेकर पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। Post navigation रांची में 78 साल पुरानी रावण दहन की परंपरा, इस बार 70 फीट का रावण बनेगा आकर्षण