G-6J2VDTQNQL

झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री और महागामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह के परिवार पर गुरुवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जमशेदपुर में नेशनल हाईवे (NH) पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी बेटी की मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह हुआ। बताया जा रहा है कि मंत्री की बेटी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। हादसे में अन्य लोगों के भी निधन की सूचना है। सड़क हादसे की खबर सामने आने के बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के परिवार और करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई। बेटी को खोने की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दीपिका पांडेय सिंह झारखंड की राजनीति में सक्रिय हैं। वह महागामा विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक हैं और वर्तमान में झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

हादसे की खबर सामने आने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गहरा दुख जताया। उन्होंने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी और हादसे में जान गंवाने वाले अन्य लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जमशेदपुर में एनएच पर हुए सड़क हादसे में साथी मंत्री और बहन दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत अन्य लोगों के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि संतान को खोने का दुख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे होता है। मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में दीपिका पांडेय सिंह और शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति मिलने की प्रार्थना की।

जमशेदपुर में एनएच पर हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मंत्री के परिवार और करीबियों के प्रति बड़ी संख्या में लोगों ने संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *