झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने विमला प्रधान के निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। विमला प्रधान का निधन बेहद पीड़ादायक – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा कि विमला प्रधान का निधन बेहद पीड़ादायक है। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विमला प्रधान ने सिमडेगा के साथ-साथ पूरे झारखंड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई थी। हेमंत सोरेन ने कहा कि विमला प्रधान समाज के सभी वर्गों और समुदायों के कल्याण के लिए काम करने वाली जनप्रतिनिधि थीं। सार्वजनिक जीवन में उनके कार्य और लोगों के प्रति उनकी सेवा भावना लंबे समय तक याद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विमला प्रधान के निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और समाजसेवी को खो दिया है। उनका जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। हेमंत सोरेन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मरांग बुरु से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और उनके शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। Post navigation आंदोलनकारियों की बैठक में बड़ा फैसला, चतरा में 29 को मशाल जुलूस और 30 को आर्थिक नाकाबंदी