G-6J2VDTQNQL

कोडरमा जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोडरमा घाटी के मेघातरी कालीमंडा के पास दो ट्रेलरों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रेलर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसा इतना गंभीर था कि मृत चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। वहीं, दूसरे ट्रेलर का चालक दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त केबिन के अंदर फंस गया। हादसे के बाद पुलिस और राहत दल को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के बाद कोडरमा घाटी में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। दोनों ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आसपास की जानकारी जुटा रही है।पुलिस ने मृत चालक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, घायल चालक को आवश्यक उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है। इस भीषण हादसे के बाद एक बार फिर कोडरमा घाटी जैसे व्यस्त मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *