प्रेमिका से शादी की जिद में शुक्रवार सुबह एक युवक केन नदी पर बन रहे रेलवे पुल पर चढ़कर बैठ गया। युवक प्रेमिका को मौके पर बुलाने और उससे शादी कराने की मांग पर अड़ गया। उसने धमकी दी कि अगर प्रेमिका मौके पर नहीं आई तो वह पुल से नदी में छलांग लगा देगा। युवक के पुल पर चढ़ने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बार-बार अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने और उससे शादी कराने की मांग कर रहा था युवक मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है, जहां केन नदी पर रेलवे पुल का निर्माण चल रहा है। शहर के चमरौडी निवासी विकास शर्मा शुक्रवार सुबह करीब छह बजे निर्माणाधीन रेलवे पुल पर चढ़ गया और वहां बैठ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। युवक बार-बार अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने और उससे शादी कराने की मांग कर रहा था। युवक के नदी में कूदने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर पुल के नीचे गोताखोरों और नाविकों को भी तैनात कर दिया। पुलिसकर्मी लगातार विकास से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाते रहे। लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा और प्रेमिका के मौके पर आने तक पुल से नीचे उतरने को तैयार नहीं था। पुलिस के अनुसार, विकास का शहर की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह युवती से शादी करना चाहता है, लेकिन उसके परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर विकास शुक्रवार सुबह रेलवे पुल पर पहुंच गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस ने काफी देर तक उसे समझाने के बाद उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने युवक की प्रेमिका को मौके पर बुलाया। जैसे ही युवती वहां पहुंची, विकास पुल से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सावधानीपूर्वक उसे सुरक्षित पुल से नीचे उतार लिया। पुलिस ने बाद में युवक को उसके स्वजन के सुपुर्द कर दिया। युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के कारण केन नदी के आसपास लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस ने पूरे मामले में युवक और उसके परिवार से जानकारी ली है। Post navigation हत्या की रात पार्टी में डांस, सामने आया वीडियो… विनीत मिनोचा केस में नया ट्विस्ट