G-6J2VDTQNQL

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुवा गोलीकांड के शहीदों सहित झारखंड आंदोलन में शहादत देने वाले सभी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती हमेशा से जल, जंगल, जमीन और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले वीरों की धरती रही है। इस माटी के वीरों ने अपने अधिकार और अस्मिता की रक्षा के लिए अपना जीवन तक कुर्बान कर दिया।

आने वाली पीढ़ियां इन वीरों के संघर्ष और बलिदान को याद करती रहेंगी मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों से लेकर झारखंड आंदोलन में संघर्ष करने वाले अनगिनत वीर-वीरांगनाओं ने झारखंड के हक और अधिकार के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। इन लोगों ने अपने प्राणों की आहुति देकर राज्य की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हेमंत सोरेन ने कहा कि जिन वीर पुरखों ने झारखंड और झारखंडियों के अधिकार के लिए पूरी मजबूती के साथ संघर्ष किया, वे आज हमारे बीच नहीं हैं। हालांकि, उनका संघर्ष, उनकी कुर्बानी और झारखंड को लेकर उनका सपना आज भी लोगों के बीच जिंदा है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां भी इन वीरों के संघर्ष और बलिदान को याद करती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने गुवा गोलीकांड के शहीदों को याद करते हुए कहा कि उनकी शहादत झारखंड के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में गुवा गोलीकांड के वीर शहीदों को अमर बताते हुए कहा कि उनकी शहादत और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *