मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि झारखंड की माटी के लाल, महान आंदोलनकारी अमर वीर शहीद निर्मल महतो जी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन। झारखंड की धरती वीरों की भूमि रही है। अमर वीर शहीद निर्मल महतो जी जैसे हमारे महान आंदोलनकारियों और मार्गदर्शकों का जीवन समाज के लिए सदैव प्रेरणादायक रहा है और हमेशा रहेगा। हर साल की तरह इस साल भी शहीद निर्मल महतो जी की स्मृति में यहां बड़ी संख्या में हमारे गांव, शहर, कस्बे और मोहल्लों से आए प्रबुद्ध नागरिकों, किसान भाइयों, माताओं-बहनों, हमारे क्रांतिकारी साथियों, आदि की उपस्थिति रही। आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। वीर शहीद निर्मल महतो जी के बारे में कुछ भी कहना बहुत कम होगा। लेकिन एक बात हमेशा कहूंगा – “जब तक चांद-सूरज रहेगा, निर्मल महतो तेरा नाम रहेगा।” अनगिनत आंदोलनकारी हमारे बीच आए और अनगिनत लोग हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उन्होंने अपना जीवन झारखंड के आदिवासी-मूलवासियों को एकजुट करने और उनके हक-अधिकार की लड़ाई के लिए समर्पित किया। लंबे संघर्ष, आंदोलनकारियों के बलिदान और लहू के बाद वर्ष 2000 में झारखंड ने भारत के मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाई। हमारी एकजुटता और परस्पर सहयोग ही इस राज्य की सबसे बड़ी ताकत है। वीर शहीदों के विचार और आदर्श हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। Post navigation जल जंगल जमीन की रक्षा हमारी विरासत है और इसे सुरक्षित रखना हमारा संकल्प- हेमंत सोरेन