G-6J2VDTQNQL

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आदिवासी दिवाला की शुभकामनाएं देते हुए कहा की हर वर्ष की तरह आज फिर ऐतिहासिक झारखंड आदिवासी महोत्सव मनाया जा रहा है।

विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले इस महाआयोजन के लिए आप सभी का हार्दिक स्वागत, शुभकामनाएं और जोहार।

झारखंड की धरती ने दुनिया को ऐसा जीवन दर्शन दिया है, जहाँ प्रकृति पूजनीय है, समुदाय सर्वोपरि है और संस्कृति जीवन का हिस्सा है।

यह महोत्सव केवल हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत का उत्सव नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व, अस्मिता और अधिकारों के प्रति हमारे संकल्प का भी उत्सव है।

जल, जंगल, जमीन और अपनी पहचान की रक्षा की लड़ाई हमारी विरासत है, और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखना हमारा संकल्प।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *