नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, ब्रज मोहन राम, डॉ. सुधा यादव, डॉ. ढाल सिंह बिसेन और दुष्यंत गौतम को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के बाद केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में राज्यपाल पद पर बदलाव होगा। अधिसूचना के मुताबिक, ओम प्रकाश माथुर को केरल, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने यह भी स्पष्ट किया है कि नए राज्यपालों की नियुक्ति उनके संबंधित राज्यों में पदभार संभालने के बाद प्रभावी होगी। तब तक मौजूदा राज्यपाल अपने पद पर बने रहेंगे। ब्रज मोहन राम को ओडिशा की जिम्मेदारी ओडिशा के नए राज्यपाल बनाए गए ब्रज मोहन राम झारखंड के पलामू से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वह हरि बाबू कंभमपति की जगह लेंगे। कंभमपति ने जनवरी 2025 में ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।m डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह हरियाणा के महेंद्रगढ़ से भाजपा की पूर्व सांसद रह चुकी हैं। इसके अलावा, वह राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य के रूप में भी काम कर चुकी हैं। कर्नाटक में वह थावरचंद गहलोत का स्थान लेंगी। उत्तराखंड और सिक्किम में भी बदलाव, केरल और तमिलनाडु में भी नई नियुक्तियां मध्य प्रदेश के बालाघाट से पूर्व लोकसभा सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की जगह लेंगे। इसी तरह, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह ओम प्रकाश माथुर का स्थान लेंगे। ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी नए राज्यपाल अपने-अपने राज्यों में पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यभार संभालेंगे। तब तक वर्तमान राज्यपाल ही जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। Post navigation ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आज फिर जंतर-मंतर कूच करेंगे सीजेपी कार्यकर्ता, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रूस की सुख-सुविधाएं छोड़ राहुल के गांव पहुंचीं जूली, बोलीं- दौलत नहीं, आपका साथ चाहिए